एक समय था जब शहर के हर मुख्य विषय पर कोई भी बड़ा फैसला लेने के पहले निर्दलीय Mla Kishore Jorgewar जनता का मुड़ जानने के लिए (Facebook Live) सोशल मीडिया व अन्य उपक्रमों का उपयोग किया करते थे। कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ही फैसला लिया करते थे। लेकिन इस बार राजनीतिक दल का चुनाव करने के लिए मुंबई के दौरे चल रहे हैं और कार्यकर्ताओं तथा जनता का मुड़ ज्ञात नहीं किया जा सका है। जोरगेवार इस बार राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वह राजनीतिक दल कौनसा होगा, इसकी जानकारी किसी कार्यकर्ता को नहीं है।
Whatsapp Channel |
वे महायुती के शिंदे गुट या भाजपा से चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस मसले पर मुंबई में मंथन शुरू है। शीघ्र ही जोरगेवार अपने दल का चुनाव करेंगे, यह चर्चा है। लेकिन उन्होंने न तो जनता से संपर्क कर सलाह ली और न ही उनके कार्यकर्ताओं से राय मांगी गई। इसलिए उनके कार्यकर्ता उनके आगामी फैसले पर अनभिज्ञ हैं।
महायुती में चंद्रपुर की सीट का कोटा बरसों से भाजपा के पाले में ही है। ऐसे में यदि किशोर जोरगेवार को महायुती से चुनाव लड़ना है तो उन्हें भाजपा में प्रवेश करना होगा, इसके बाद ही उन्हें यहां का टिकट भाजपा द्वारा दिया जा सकेगा। यदि जोरगेवार शिंदे गुट के शिवसेना से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो महायुती के टिकट बंटवारे के दौरान चंद्रपुर (Chandrapur Assembly Seat) की सीट पर शिंदे गुट को अपनी दावेदारी के लिए कोटा हासिल करना होगा।
