घुग्घुस के सभी प्रभागों में क्या चल रहा है? जानिए विस्तृत रिपोर्ट…
2 दिसंबर को होने वाले घुग्घुस चुनाव स्थगित हुए और अब कल अर्थात शनिवार, 20 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। कुल करीब 32 हजार वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कल होने वाली इस वोटों की जंग में सभी प्रत्याशियों का भविष्य EVM में कैद होगा। घुग्घुस के सभी प्रभागों में क्या चल रहा है? जानिए इस विस्तृत रिपोर्ट को…
घुग्घुस के 11 प्रभागों की कुल 22 सीटों के लिए 40 महिलाओं और 72 पुरुषों सहित कुल 112 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लगभग हर प्रभाग में प्रमुख दलों के बागी उम्मीदवार निर्दलीय या अन्य छोटे दलों के बैनर तले लड़ रहे हैं। इससे वे अपनी मूल पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। बीते माह भर से राजनीतिक दलों के जिले के प्रमुख नेता घुग्घुस में डेरा लगाए बैठे हैं। भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार, जो अपने विधानसभा चुनावों के दौरान भी घुग्घुस में इतने सक्रिय नहीं थे, लेकिन इस वक्त उन्होंने घुग्घुस के चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सांसद प्रतीभा धानोरकर एवं विधायक विजय वडेट्टीवार की भी लगातार सभाएँ आयोजित हो रही हैं। इसके चलते भाजपा व कांग्रेस के लिए औद्योगिक नगरी घुग्घुस नप का चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष (NCP) अजित पवार गुट और शरद पवार गुट में बँटने के बाद पहली बार आमने-सामने है। इसके अलावा, शिवसेना (UBT) और शिंदे सेना भी अलग-अलग प्रभागों में अपनी ताकत आज़मा रहे हैं। घुग्घुस नगर परिषद का यह चुनाव केवल दलों के बीच का नहीं, बल्कि बागी बनाम पार्टी का भी चुनाव बन गया है।
चुनावी जंग और बागियों की स्थिति :
प्रभाग 1 में भाजपा, कांग्रेस, अजित पवार गुट (NCP) और AIMIM के उम्मीदवार हैं। यहाँ Ghugus Municipal Council Election: Voting Battle Tomorrow, Fate of 112 Candidates to Be Sealed in EVMs भाजपा से प्रेमा तगरफवार और विशाल दामेर मैदान में हैं। अजित पवार गुट (NCP) से शुभांगी सारसर, रविश सिंह, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार संजय आत्राम और दशरत तल्लापेल्ली भी चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रभाग 2 में कांग्रेस की सारिका पराते व सूरज कन्नुरी का सामना भाजपा के राजकुमार गोदशलवार एवं सरिता इसारप से है। माला मेश्राम (भाजपा बागी, निर्दलीय) ने भाजपा की नींद उड़ाई है। निर्दलीय उम्मीदवार विशाल वनकर भी मैदान में हैं।
प्रभाग 3 में कांग्रेस से आशा पणघाटे व राजू रेड्डी का कड़ा मुकाबला भाजपा की सुचिता लुटे व साजन गोहने से है। वहीं UBT से महेश लट्ठा और लता गोहकार की मज़बूत दावेदारी से कांग्रेस व भाजपा के होश उड़ चुके हैं। महेश लट्ठा (भाजपा बागी) ने UBT से टिकट लेकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया है। शरद पवार गुट (NCP) से प्रणय बंडी मैदान में हैं।
प्रभाग 4 में कांग्रेस से गजानन मासिरकर व फातिमा बंटी गोरपडे का मुकाबला भाजपा के विवेक बोधे व चैताली सातपुते से है। सारिका आमटे (भाजपा बागी) UBT से और पुष्पा रामटेके (भाजपा बागी) निर्दलीय लड़ रही हैं।
प्रभाग 5 में मुख्य लड़ाई कांग्रेस के रोशन पचारे व अर्चना सरोकार का, भाजपा के रूपेश कोहले के बीच है। देवेंद्र बोंडे (भाजपा बागी) निर्दलीय के रूप में खड़े हैं, जिससे यहाँ भाजपा का गणित बिगड़ सकता है। शरद पवार गुट (NCP) से शारदा झाड़े एवं अजित पवार गुट (NCP) से तुषार बोबड़े के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार प्रतिमा नगराले मैदान में हैं।
प्रभाग 6 में कांग्रेस के बागी श्रीनिवास गुड़ला और भाजपा के तीन बागी (महेश लट्ठा, प्रमोद भोसकर, अनूप भंडारी) निर्दलीय के रूप में खड़े हैं। यहाँ अजित पवार गुट, शरद पवार गुट, UBT और शिंदे सेना के उम्मीदवार भी हैं। कांग्रेस से श्रुतिका कलवल, दिलीप पिट्टलवार। भाजपा से कविता तक्कल्ला, संतोष नुने। शरद पवार गुट (NCP) से सुजाता गोगुला, दत्तात्रेय डब्बावार। अजित पवार गुट (NCP) से श्रीनिवास गोस्कुला। UBT से दुर्गा पाटिल, राजकुमार वर्मा। शिंदे सेना से उमेश गुप्ता। निर्दलीय उम्मीदवार त्रिवेणी पद्मा, शेख शम्मीउद्दीन, मोनिका चंदाबहेश मैदान में हैं।
प्रभाग 7 में कांग्रेस से प्रकाश निषाद व सरिता खैरे का मुकाबला भाजपा के मधु तिवारी से तथा अजित पवार गुट (NCP) के मौसम सिंह, शिवकुमार चौहान से है। यह त्रिकोणीय मुकाबला है।
प्रभाग 8 में कांग्रेस से सुनीता पेंदुर, नुरुल सिद्दीकी। भाजपा से शीतल आत्राम, प्रकाश बोबड़े। भाजपा के बागी सतीश बोंडे निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। वे चुनावी गणित बिगाड़ सकते हैं। UBT से मनीषा उइके। AIMIM से समीर सैय्यद। शिंदे सेना से निशांत ठाकरे। निर्दलीय उम्मीदवार अनिरुद्ध चांदेकर, सुषमा पाटिल मैदान में हैं।
प्रभाग 9 में यहाँ भाजपा के 3 बागी उम्मीदवार (नंदा कांबले, घनश्याम खुटेमाटे, पृथ्वीराज आगदारी) निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं, जो भाजपा की जीत की राह में सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं। तुकाराम गोमासे निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस से कंचन बहुराशी, सुधाकर बंदूरकर। भाजपा से मीणा मोरपका, वैशाली ढवस। UBT से चेतन बोबड़े। शिंदे सेना से महेश डोंगें। निर्दलीय उम्मीदवार रीता कोवले, स्नेहा पाटिल, श्यामराव कुमारवार, सदानंद चांदेकर, प्रतीक रामटेके, पुंडलिक खनके, प्रजोता घोरघाटे, प्रमोद कांबले। बसपा से सिद्धार्थ कोंडागुरला।
प्रभाग 10 में कांग्रेस से जनार्धन जीवने, वैशाली चिकनकर। भाजपा से हेमंत पझारे, नीतू चौधरी। UBT से अमित बोरकर, आनंदी गाताडे। अजित पवार गुट (NCP) से सोमेश्वर मुंडे, निर्दलीय उम्मीदवार पंकज धोटे, संजोग वाघमारे, सुरेश पाईकराव, योगराज पझारे।
प्रभाग 11 में कांग्रेस के प्रत्याशी पवन आगदारी को कांग्रेस ने 6 वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। जबकि अब पल्लवी घुले और भाजपा के आशीष मासिरकर, सुनीता पाटिल के बीच सीधी भिड़ंत है। यहाँ भी भाजपा के दो बागी, विनोद जंजारला और वंशी महाकाली निर्दलीय के रूप में खड़े हैं।
