भारतीय सेना के वीर पूर्व सैनिक सुंदर राव बैकान का सोमवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों और पूर्व सैनिकों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Whatsapp Channel |
सुंदर राव बैकन ने भारतीय सेना की बॉम्बे इंजीनियर रेजीमेंट से सेवा करते हुए 1962 के चीन युद्ध और 1971 के पाकिस्तान युद्ध में देश का बहादुरी से प्रतिनिधित्व किया। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और सेवा की मिसाल रहा है। उनके अदम्य साहस और समर्पण को आने वाली पीढ़ियाँ भी याद रखेंगी।
परिवार में वे दो पुत्रों और दो पुत्रियों को पीछे छोड़ गए हैं। उनके दामाद सुरेश अंबाला ने बताया कि “उनका जीवन अनुकरणीय था, और उनके जाने से हमें गहरा दुःख हुआ है।”
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को घुग्घूस के ईसाई कब्रिस्तान में किया जाएगा, जहाँ बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
सुंदर राव बैकन जैसे वीर सपूत देश के लिए गर्व का विषय हैं और उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।