रविवार गणतंत्र दिवस की शाम करीबन 5 बजे के दौरान चंद्रपुर जिले के वरोरा शहर रामपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में गन्ना तोड़ने का काम कर वापस लौट रही महिलाओं से भरा एक ऑटो कार से टकरा गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Whatsapp Channel |
मृतकों के नाम 1. रंजना चंद्रकांत झुंझुनकर (उम्र 46) 2. सविता अरविंद बुरटकर (उम्र 42, निवासी बावणे लेआउट, वरोरा)
घायल महिला 1. मंजुषा प्रकाश दडमल (उम्र 31) 2. अलका महादेव अंबाडे (उम्र 49) 3. सविता भास्कर झाड़े (उम्र 33) 4. प्रेमिला बालाजी उईके (उम्र 40) 5. सुरेखा प्रफुल आत्राम 6. मंगला गोविंद गभने (उम्र 40) इन सभी महिलाओं को उपचार के लिए चंद्रपुर सामान्य अस्पताल और वरोरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामपुर इलाके में स्थित खेत में मजूरी का काम खत्म करने के बाद महिलाएं वापस लौट रही थीं। यह समूह वरोरा के बावणे लेआउट और कॉलरी वॉर्ड से संबंध रखता है, जहाँ आर्थिक तंगी के कारण महिलाओं को खेतों में काम करना पड़ता है। दुर्भाग्यवश, ऑटो और कार की इस भयानक टक्कर ने महिलाओं के परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया।
वरोरा पुलिस ने दोनों वाहनों के ड्राइवरों को हिरासत में लिया है और मामले की जाँच जारी है।
मृतक महिलाओं के परिवारों ने आर्थिक सहायता की माँग की है। सामाजिक कार्यकर्ता भी पीड़ित परिवारों की मदद के प्रयास कर रहे हैं, ताकि इस कठिन समय में उनके दर्द को थोड़ा कम किया जा सके।
यह हादसा न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दर्शाता है बल्कि सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।