Chandrapur Assembly Election Campaign: Will Union Minister Nitin Gadkari Review the Slow-Moving Kishore Jorgewar Railway Flyover Project Worth Rs. 60 Crore in Ghugus Today?”
Whatsapp Channel |
चंद्रपुर जिले की औद्योगिक नगरी घुग्घुस है। यहां भले ही उद्योगों की भरमार है। लेकिन स्थानीयों को रोजगार नहीं मिलने की समस्या और महाराष्ट्र में सर्वाधिक प्रदूषण का जहर घुग्घुसवासी बरसों से भोग रहे हैं। अब जब बुधवार, 13 नवंबर 2024 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री घुग्घुस आ रहे हैं तो यहां की जनता से उनको ढेरों उम्मीदें हैं। भले ही उनका आगमन राजनीतिक प्रचार के लिए हो, लेकिन वे भाजपा नेता किशोर जोरगेवार के लिए वोट मांगने स्थानीय लॉयड मेटल उद्योग परिसर में दोपहर डेढ बजे के दौरान आयोजित होने जा रहे जाहिर सभा को संबोधित करेंगे।
ज्ञात हो कि इन्हीं विधायक जोरगेवार के प्रयास एवं मांग पर सरकार ने गत दिसम्बर 2021 में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से (MRIDC) महा रेल का ठेका आर.के. मदानी को दिया था। यहां रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज को एक साल के कालावधी में निर्माण करना था। लेकिन पिछले तीन सालों से इस पुल का निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक हादसे घटित हुए। बावजूद कोई नेता इसकी सूध नहीं ले पा रहा है। आज बुधवार को मंत्री गडकरी, भाजपा प्रत्याशी के साथ घुग्घुस आ रहे है। ऐसे में क्या दोनों नेता मिलकर इस महत्वकांक्षी परियोजना का जायजा लेकर घुग्घुस की जनता को राहत दिलाएंगे, यह सवाल आम घुग्घुसवासियों की ओर से पूछा जा रहा है।
चंद्रपुर जिले की औद्योगिक नगरी घुग्घुस से राज्य महा मार्ग (फोर लेन) शहर के राजीव रतन चौक रेलवे गेट G-39 से होकर गुजरती है। वणी-चंद्रपुर राज्य महा मार्ग पर बन रहे पुल को तीन साल पहले क्षेत्र के विधायक किशोर जोरगेवार की मांग पर ही बनाया जा रहा है। लेकिन सरकार, सत्ताधारी नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, लापरवाही तथा निर्माण कार्य में बरती जा रही देरी के कारण अनेक लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। यहा मुख्य मार्ग (फोर लेन) बना हुआ है लेकिन रेलवे गेट पर दोनों ओर टू लेन हैं। और जब रेलवे गेट बंद होता है तो यहां मार्ग से रोज़ाना दिन-रात गुजरने वाले छोटे-बड़े हजारों वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। इस रेलवे गेट से बाहर निकलने में वाहन चालकों को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ती हैं। अनेक वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।
विशेष बात यह है कि इस रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ब्रिज निर्माण क्षेत्र का भूमि अधिग्रहण किया गया है। जबकि रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण से पूर्व भूमि अधिग्रहण करना चाहिए था। आज रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का काम शुरु कर तीन साल होने जा रहे हैं, लेकिन ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
इस बार क्या डोज देंगे गडकरी ?
पिछली बार लोकसभा चुनावों के दौरान जब केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी 6 अप्रैल 2024 को राजुरा में आयोजित विशाल जनसभा में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के प्रचार के लिए आये थे, तो उन्होंने कहा था कि – मुनगंटीवार को पॉवर फुल शिलाजीत पिलाएंगे। हालांकि उनका यह वक्तव्य विकास को गति देने के संदर्भ में दिया गया था। अब जब 13 नवंबर 2024 को वे विधायक किशोर जोरगेवार के लिए वोट मांगने हेतु घुग्घुस आ रहे हैं तो वे इस बार कौनसे डोज का जिक्र करेंगे ? इस पर जनता की नजरें टिकी हुई है।