राजुरा से चंद्रपुर तक चुनावी घोटाले का बड़ा खुलासा! — 6 महीने में 57 हज़ार वोटर्स की रहस्यमयी बढ़ोतरी, 6,853 बोगस नाम हटाए गए, लेकिन ‘मास्टरमाइंड’ अब तक आज़ाद
चंद्रपुर जिले के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में ई-रो नेट ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से 🔍बोगस मतदाता पंजीकरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तहसीलदार राजुरा ने 19 अक्टूबर 2024 को राजुरा पुलिस स्टेशन में FIR क्रमांक 0629 दर्ज करवाई, जिसमें चुनावी फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगा।
लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि जिस IP एड्रेस से यह फर्जी मतदाता पंजीकरण किया गया, उसे अब तक न तो 🔍चुनाव आयोग और न ही संबंधित प्रशासनिक तंत्र ट्रैक कर पाया है। मतदाता पंजीकरण अधिकारी ने साफ किया कि यह जानकारी ई-रो लॉगिन पर उपलब्ध नहीं है और इसे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ही प्राप्त किया जा सकता है।
‘मतों की चोरी हुई है’ — पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष धोटे का आरोप
पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष 🔍सुभाष धोटे ने आरोप लगाया है कि यह मामला सिर्फ तकनीकी चूक नहीं, बल्कि सुनियोजित मत चोरी है।
उनके अनुसार, यह भारतीय लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटने जैसा है, जहां 🔍बोगस वोटरों के जरिए कुछ खास लोगों को चुनाव में जीताने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
चौंकाने वाले आंकड़े — 6 महीने में 57,955 वोटर्स की रहस्यमयी बढ़ोतरी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चंद्रपुर जिले में लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2024 के बीच मात्र 6 महीनों में मतदाता संख्या में असामान्य बढ़ोतरी के आंकड़े पेश किए—
विधानसभा |
लोकसभा |
विधानसभा |
बढ़ोतरी |
| राजुरा | 3,13,611 | 3,25,278 | 11,667 |
| चंद्रपुर | 3,56,736 | 3,73,927 | 17,191 |
| बल्लारपुर | 3,01,242 | 3,12,355 | 11,113 |
| ब्रम्हपुरी | 2,71,478 | 2,75,666 | 4,188 |
| चिमूर | 2,77,095 | 2,80,827 | 3,732 |
| वरोरा | 2,71,985 | 2,82,049 | 10,064 |
| कुल | 17,92,147 | 18,50,102 | 57,955 |
बोगस नाम हटे, लेकिन कार्रवाई शून्य!
राजुरा में कांग्रेस की शिकायत के बाद 3 अक्टूबर 2024 को 🔍6,853 बोगस वोटरों के नाम हटाए गए। इसके बावजूद, प्रशासन और चुनाव आयोग ने अब तक किसी भी आरोपी पर ठोस कार्रवाई नहीं की है।
जनता के मन में गहराता संदेह
इस मामले ने न केवल चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि मतदाताओं के मौलिक अधिकारों पर भी गहरा आघात पहुंचाया है। आरोप है कि यह “मत चोरी” का संगठित खेल है, जिससे लोकतंत्र की जड़ों को हिलाने की कोशिश की जा रही है।
#ChandrapurNews #VoteRigging #ElectionFraud #SubhashDhote #Congress #PoliticalScandal #MaharashtraPolitics #BreakingNews #MaharashtraElection2024 #Democracy #ChandrapurVoteScam #RajuraAssembley
