महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कल बुधवार को 16 अप्रैल 10 बजे नागपुर में एक भव्य सद्भावना शांति मार्च का आयोजन किया जा रहा है। यह मार्च छत्रपती शिवाजी महाराज चौक (गांधी गेट, महाल) से आरंभ होगा।
Whatsapp Channel |
इस संबंध में चंद्रपुर-वणी-आर्णी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा धानोरकर ने चंद्रपुर जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और काँग्रेस से जुड़े फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के प्रमुखों से अपील की है कि वे इस शांति मार्च में बड़ी संख्या में भाग लें और संविधान के मूल्यों की रक्षा में सक्रिय सहभागिता दर्शाएँ।
प्रतिभा धानोरकर ने अपने संदेश में कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों से प्रेरणा लेते हुए यह मार्च सामाजिक एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की मर्यादाओं को बनाए रखने हेतु आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर शांति, सद्भाव और एकता का संदेश देने की अपील की है।
यह आयोजन वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहाँ संविधान की रक्षा और समाज में सौहार्द्र बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।
कार्यक्रम विवरण:
तारीख: 16 अप्रैल 2025 (बुधवार) समय: प्रातः 10 बजे स्थान: छत्रपती शिवाजी महाराज चौक, गांधी गेट, महाल, नागपुर
आयोजक: महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी
प्रमुख वक्ता: प्रतिभा धानोरकर, सांसद – चंद्रपुर-वणी-आर्णी लोकसभा क्षेत्र
सभी नागरिकों और काँग्रेस परिवार से इस महत्त्वपूर्ण मार्च में सहभागी होने का आग्रह किया गया है।