विधानसभा के चुनाव करीब है। हर राजनीतिक दल अपनी रणनीति बना रहा है। एक सनसनीखेज मामला उभरकर सामने आया है। ‘दैनिक सकाल’ अखबार ने चंद्रपुर जिले के 2 दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से जुड़ी खबर प्रकाशित की है। Congress के वरिष्ठ नेता व विधायक Vijay Wadettiwar तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक Subhash Dhote एक IT सेल के निशाने पर है। इस खबर में एक IT सेल द्वारा इन 2 नेताओं को बदनाम करने एक्टिव होने की जानकारी है। इन्हें हिंदू व दलित विरोधी साबित किया जाएगा। इससे चुनावी व राजनीतिक समीकरण बदलने के लिए एक राजनीतिक दल के IT सेल द्वारा चंद्रपुर के कुछ मीडिया कर्मी, चुनिंदा कंटेंट-बाइट को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए, प्रत्येक कंटेंट पर 5000 रुपये की मुंबई से पेशकश किये जाने की भी चर्चा सुनाई पड़ रही है। (Maharashtra Poltics)
Whatsapp Channel |
‘दैनिक सकाल अखबार’ के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनावों के पार्श्वभूमि पर राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों की तैयारियां चल रही है। विरोधकों के खिलाफ वोटरों में गलतफहमियां निर्माण करने की भी योजना बनाई जा रही है। एक राजनीतिक दल के IT सेल के ‘रडार’ पर फिलहाल जिले के कांग्रेस के दो बड़े नेता हैं। इनमें राज्य के विरोधी दल नेता विजय वडेट्टीवार व कांग्रस के जिलाध्यक्ष तथा राजुरा के विधायक सुभाष धोटे का समावेश है। आगामी दिनों में इन दोनों नेताओं की इमेज को कलंकित करने का कार्य सोशल मीडिया के माध्यम से किये जाने की प्रबल संभावना है।
राजनीति के खेल में यदि सीधी लड़ाई करना संभव नहीं तो अपने प्रतिद्वंद्वी के चरित्र का हनन किया जाता है। बीते एक दशक से देश व राज्य स्तर पर ऐसे प्रयोगों को गति मिली है। अत्याधुनिक तकनीकी का उपयोग कर मतदाताओं में किसी उम्मीदवार या दल के बारे में गलतफहमियां निर्माण कराई जा रही है। फलस्वरूप अनेकों का राजनीतिक जीवन भी बर्बाद हुआ है। एक राजनीतिक दल के पास अधिकृत व अनाधिकृत IT सेल की बड़ी यंत्रणा है। अब इसी IT सेल ने विजय वडेट्टीवार एवं सुभाष धोटे को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों के लिए IT सेल की ओर से तैयार की गई प्रश्नावली को ‘दैनिक सकाल’ अखबार ने उजागर किया है। (Chandrapur Poltics)
ज्ञात हो कि विजय वडेट्टीवार चिमूर एवं ब्रह्मपुरी से दो दफा चुने गये। ओबीसी नेता के रूप में भी वे प्रचलित हैं। इस बार भी उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनका दबदबा दिखाई पड़ता है। इसलिए उनके पराभव के लिए विरोधकों ने कमर कस ली है। वडेट्टीवार के कथित विवादित बयानों का आधार लेते हुए उनके खिलाफ ‘फेक नरेटीव्ह’ का जाल बिछाने की योजना बनाई जा रही है। वे प्रदेश में विरोधी दल नेता है, उनके माध्यम से कांग्रेस को मुश्किलों में लाने का प्रयास किया जा सकता है। इसके लिए खास प्रश्नावली तैयार कर उस माध्यम से मतदाताओं की प्रतिक्रियाएं ली जाएगी। दुष्प्रचार को बढ़ावा देने वाली प्रतिक्रियाएं, संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जाएंगे। वडेट्टीवार हिंदू व दलित विरोधी होने का माहौल तैयार किया जाएगा। यह सब विधानसभा चुनावों के पूर्व होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष धोटे राजुरा से 2 दफा विधायक बने। वर्ष 2019 के विधासनभा चुनावों के पूर्व उनके स्कूल में छात्राओं पर यौन शोषण किये जाने का मामला उजागर हुआ था। धोटे व उनके बंधु अरुण धोटे भी इस चक्रव्यूह में फंसे थे। इसके बावजूद सुभाष धोटे को विधानसभा चुनावों में जीत मिली। आदिवासी समाज के वोट कांग्रेस के खिलाफ गये थे। अब इन्हीं वोटों को सेंध लगाने की तैयारी IT सेल कर रहा है। पुराने मामले को उठाकर विधायक धोटें का चरित्र हनन करने का प्रयास भविष्य में किया जा सकता है। इसके लिए सूक्ष्म नियोजन करने एवं अफवाहों को बल देने के लिए अज्ञात स्त्रोत तैयार बैठे हैं।