चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तालुका के उचली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल की लाश मोबाइल टॉवर पर फांसी के फंदे से झूलती हुई पाई गई। यह दर्दनाक दृश्य रविवार (2 मार्च) को उजागर हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
Whatsapp Channel |
मृतकों की पहचान गायत्री उर्फ सोनी अनिल गणवीर (14, निवासी चांदली) और रोहित रमेश लिंगायत (25, निवासी उचली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन आखिरकार उनका रिश्ता इस भयावह अंजाम तक कैसे पहुंचा, यह एक रहस्य बना हुआ है।
मौत या मर्डर? पुलिस खंगाल रही सारे सुराग!
शवों के पास एक दुचाकी (दोपहिया वाहन) गिरी हुई पाई गई, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या करने के लिए उसी का सहारा लिया होगा। लेकिन सवाल उठता है—क्या यह सच में प्रेमी जोड़े की आत्महत्या थी, या फिर उन्हें किसी ने मारकर फांसी पर लटका दिया?
इलाके में इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या मान रहे हैं, तो कुछ इसे साजिशन हत्या करार दे रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
ब्रह्मपुरी पुलिस स्टेशन के अधिकारी इस मौत के पीछे के राज को उजागर करने के लिए हर एंगल से जांच कर रहे हैं। क्या यह ऑनर किलिंग का मामला है? क्या किसी तीसरे व्यक्ति का इसमें हाथ है? इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है। अब हर किसी की नजर पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो यह तय करेगी कि यह दुखद घटना प्रेम कहानी का दुखद अंत थी या फिर किसी गहरी साजिश का हिस्सा!