चंद्रपुर शहर के बिनबा गेट परिसर के शाही दरबार होटल में आज, 12 अगस्त 2024 की दोपहर के दौरान गोलीबारी होने की जानकारी मिली है। इस गोलीबारी में घुग्घुस के हाजी सरवर शेख नामक व्यक्ति के गंभीर घायल होने की प्राथमिक सूचना मिली है।
शेख की हालत गंभीर होने की जानकारी दी जा रही है। किसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किए जाने की आशंका है। इस वारदात से संपूर्ण बिनबा परिसर समेत चंद्रपुर दहल उठा है। जिले में भी इस वारदात से खलबली मची है।
उल्लेखनीय है कि बीते अनेक दिनों से जिले में गोलीबारी की अनेक वारदातें घट रही है। गोलीबारी अब आम बात होने से पुलिस प्रशासन का सिरदर्द बढ़ चुका है।
