महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। चंद्रपुर जिले में वरोरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का अपना एक अलग ही महत्व है। क्योंकि यहां से मंत्री और सांसद पद पर पहुंचने वाले दिग्गज नेताओं ने अपनी राजनीतिक बिसात से राज्य व केंद्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इसलिए इस भूमि पर विधायकी का कब्जा पाना हर राजनीतिक दल के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनता जा रहा है। बीते चुनावों के इतिहास पर यदि गौर किया जाएं तो यह स्पष्ट होता है कि यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कभी भी भाजपा के लिए फतह करने योग्य नहीं रहा। यूं कहे तो बीते 14 विधानसभा चुनावों में एक बार भी भाजपा को वरोरा सीट पर जीत नहीं मिल पाई। इसके विपरीत कांग्रेस को यहां से 11 बार विधायक बनने का मौका मिला है। जबकि एक-एक बार जनता दल, निर्दलीय और शिवसेना ने जीत हासिल की है।
ज्ञात हो कि वर्ष 1962 से वरोरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर उपचुनाव समेत 14 बार चुनाव हो चुके हैं।
वरोरा सीट पर किस-किसने मारी बाजी
• 1962 दादासाहेब देवतले – कांग्रेस
• 1967 दादासाहेब देवतले – कांग्रेस
• 1972 दादासाहेब देवतले – कांग्रेस
• 1978 नीलकंठराव शिंदे – कांग्रेस
• 1980 दादासाहेब देवतले – कांग्रेस
• 1985 मोरेश्वर टेमुर्डे – निर्दलीय
• 1990 मोरेश्वर टेमुर्डे – जनता दल
• 1995 संजय देवतले – कांग्रेस
• 1999 संजय देवतले – कांग्रेस
• 2004 संजय देवतले – कांग्रेस
• 2008 संजय देवतले – कांग्रेस
• 2009 संजय देवतले – कांग्रेस
• 2014 सुरेश (बाळू) धानोरकर – शिवसेना
• 2019 प्रतिभा धानोरकर – कांग्रेस
